Thursday, February, 26,2026

कलेक्टर की मॉनिटरिंग का असर, टॉप-3 में बनाई जगह

अलवर/खैरथल तिजारा: राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में अलवर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अलवर जिला नवंबर माह में जहां प्रदेश में 32वीं रैंक पर था, वहीं अब जिले ने बड़ी छलांग लगाते हुए प्रदेश के टॉप-3 जिलों में अपनी जगह बना ली है। जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला की निरंतर मॉनिटरिंग, सख्त प्रशासनिक रुख और विभागीय जवाबदेही तय किए जाने से शिकायत निस्तारण की गति में तेजी आई है। इसका सीधा लाभआम नागरिकों को मिला है। बड़ी संख्या में शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में किया गया, जिससे अलवर राज्य स्तरीय रैंकिंग में ऊपरी पायदान पर पहुंच गया। पोर्टल पर बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस और स्थानीय निकायों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं, जिनमें अधिकांश का निस्तारण विभागीय स्तर पर ही कर दिया गया।

खैरथल-तिजारा में भी नजर आया असर

करीब तीन माह से कार्यवाहक कलेक्टर के रूप में डॉ. अर्तिका शुक्ला की ओर से खैरथल-तिजारा जिले का कामकाज देखा जा रहा है। जनवरी 2026 में संपर्क पोर्टल पर ओवरऑल सैटिस्फैक्शन, शिकायत सुलझाने पर नागरिकों के फीडबैक के कारण खैरथल-तिजारा जिले का सैटिस्फेक्शन लेवल 72.36% रहा।

सरकार का 181 पर विशेष फोकस

राज्य सरकार भी जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूत करने में जुटी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने 35 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को राजस्थान संपर्क कॉल सेंटर 181 पर तैनात किया है। 4 मार्च से 28 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत अधिकारी रोजाना कम से कम 10 कॉल सुनकर नई और लंबित शिकायतों के समाधान की मॉनिटरिंग करेंगे, जिससे शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार हो सके।

सख्ती, नोटिस और नियमित समीक्षा का असर

नवंबर माह में खराब रैंकिंग के बाद जिला प्रशासन ने शिकायत निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जयपुर विद्युत वितरण निगम, यूआईटी, जलदाय विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों की शिकायतों की L1 और L2 स्तर पर नियमित समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किए। निर्देश दिए गए कि अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन कम से कम 30 शिकायतों का डिस्पोजल करें और परिवादियों से सीधे संवाद भी सुनिश्चित किया जाए। जिले का संतुष्टि प्रतिशत नवम्बर 2025 में 63.7 प्रतिशत था, जो जनवरी 2026 में 77.91 प्रतिशत हो गया। इसी क्रम में फरवरी में दर्ज परिवादों का संतुष्टि प्रतिशत 85.92 प्रतिशत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery