Wednesday, July, 22,2026

बेटियों के भविष्य की मजबूत नींव बनेगा बालिका सैनिक स्कूल

अजमेर: जिले के हाथीखेड़ा गांव में प्रदेश का आधुनिक बालिका सैनिक स्कूल बनाया जाएगा। करीब 30 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस विद्यालय के निर्माण पर 20.31 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह अजमेर के लिए  बड़ी शैक्षणिक सौगात है। इससे छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सैन्य प्रशिक्षण के अनुरूप आधुनिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश की बेटियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार विकसित, शिक्षित और सशक्त अजमेर के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, पंकज कुलियाना सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में क्षेत्र के लोगों ने बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना को अजमेर के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

अगस्त में होगा निर्माण कार्य शुरूः निर्माण कार्य अगस्त 2026 से शुरू होकर 15 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सके। विद्यालय का परिसर सैनिक स्कूलों के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जिससे छात्राओं को शिक्षा के साथ शारीरिक, मानसिक और नेतृत्व विकास का बेहतर अवसर मिल सके। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित अवधि में विद्यालय भवन तैयार होकर छात्राओं के लिए उपलब्ध कराया जा सके।

ये सुविधाएं होंगी विकसितः नए परिसर में अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें एकेडमिक ब्लॉक, छात्रावास, प्रशासनिक भवन, आवासीय क्वार्टर, आधुनिक कक्षा-कक्ष तथा इंडोर गेम्स हॉल का निर्माण होगा। खेल गतिविधियों के लिए विशाल खेल मैदान के साथ बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेनिस कोर्ट भी बनाए जाएंगे। साथ ही परेड ग्राउंड सहित सभी आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery