Monday, April, 27,2026

हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर ने खुद का सिर फोड़ा

अजमेर: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने रविवार सुबह बैरक के भीतर अपना सिर फोड़कर खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे हथियारबंद पुलिस जवानों की मौजूदगी में मोगली को अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद करीब 10 बजे उसे वापस जेल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस लाइन, सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता सुरक्षा में तैनात रहा। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि कैदी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उसे वापस जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि मोगली के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित 38 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

उसे पहले जयपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था, जहां से बाद में श्रीगंगानगर जेल और फिर मार्च में अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया। यह पहली बार नहीं है जब उसने इस तरह की हरकत की हो। इससे पहले 7 अप्रैल को भी उसने बैरक में सिर मारकर खुद को घायल कर लिया था। अस्पताल में मौजूदगी के दौरान मोगली ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि जेलर, डकैत धनसिंह और गैंगस्टर बलवाराम सहित अन्य कैदी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने दावा किया कि उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है और जेल में अन्य कैदियों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery