Wednesday, September, 23,2026

विस्तारकों को सीएम का मंत्र गांव-गांव पहुंचे योजनाओं का लाभ

जयपुर: पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन को गांवों तक सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय विस्तारकों की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विस्तारकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का आह्वान किया। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनहित में काम कर रही है। समाज के विभिन्न वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसर, किसानों को किसान सम्मान निधि, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा गरीब परिवारों को आवास सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

शर्मा ने विस्तारकों से कहा बैठक लेते हुए। साथ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार। कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रत्येक गांव, ढाणी और आमजन तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभमिल सके। बैठक में पंचायत चुनाव से पहले संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा सरकार के कामकाज की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery