Wednesday, September, 23,2026

भाजपा नेता पुत्रों, संगठन के चेहरों से सजेगा सियासी अखाड़ा

जयपुर: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के 29 सितंबर को होने वाले चुनाव में मुकाबला क्रिकेट प्रशासन से ज्यादा संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक प्रभाव के इर्द-गिर्द सिमटता नजर आ रहा है। अंतिम चुनावी प्रक्रिया के मुताबिक छह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 38 मतदाता वोट करेंगे, जबकि 98 नाम चुनावी मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और एक सदस्य का चुनाव होगा। 23 से 26 सितंबर तक नामांकन और 29 सितंबर को मतदान व मतगणना होगी।

38 वोटर, असली ताकत जिला सचिवों के पास

आसीए के चुनावी गणित में सबसे अहम बात यह है कि बड़े राजनीतिक नामों के बावजूद निर्णायक वोट सीमित निर्वाचन मंडल के पास हैं। अंतिम मतदाता सूची में जिला क्रिकेट संघों के सचिवों की बड़ी हिस्सेदारी है। तीन नए जिला संघ डीडवाना-कुचामन, बालोतरा और खैरथल-तिजारा को भी चुनावी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गगन खोड़ा और पंकज सिंह भी मतदाता सूची में हैं।

बाड़ाबंदी ने बढ़ाया सस्पेंस

चुनाव से पहले जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों की बाड़ाबंदी की चर्चाएं भी तेज हैं। जयपुर-दिल्ली हाईवे के एक होटल में कुछ जिला सचिवों के ठहरने की खबरों ने इन चर्चाओं को और हवा दी है। हालांकि, किस खेमे के साथ कितने मतदाता हैं, इसका स्पष्ट आकलन मतदान तक करना मुश्किल है।

भाजपा के नेता पुत्रों की मजबूत मौजूदगी की सबसे ज्यादा चर्चा

आरसीए की चुनावी राजनीति में इस बार नेता पुत्रों की मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में है। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर, भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बेटे प्रेम प्रताप मालवीय, गौरव वल्लभ जैसे नाम जिला क्रिकेट संघों की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा भाजपा से जुड़े पिंकेश पोरवाल, मनोज शर्मा, गोविंद उपाध्याय, संजीव बेनीवाल, रतन देवासी, मंत्री हेमंत मीणा, विधायक जगदीश बियाणी और दर्शन सिंह गुर्जर जैसे नाम भी क्रिकेट संघों की राजनीति में चर्चा में हैं। कांग्रेस खेमे से सीपी जोशी, रोहित बोहरा जैसे नामों का भी जिला क्रिकेट से जुड़ाव रहा है। हालांकि इन सभी की मौजूदा चुनावी भूमिका एक जैसी नहीं है और अंतिम तस्वीर नामांकन के बाद ही स्पष्ट होगी।

कांग्रेस ने दूरी बनाई या रणनीति का इंतजार ?

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के साथ आरसीए की राजनीति में बदलाव का इतिहास रहा है। भाजपा सरकार आने के बाद वैभव गहलोत के आरसीए अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद संगठन पर नियंत्रण को लेकर खींचतान जारी रही। एडहॉक कमेटी में भी मोहित यादव समेत कई राजनीतिक परिवारों से जुड़े चेहरे रहे। ऐसे में इस बार कांग्रेस से जुड़े नेताओं की मौजूदगी के बावजूद प्रत्यक्ष चुनावी सक्रियता भाजपा खेमे की तुलना में कम दिखाई देने की चर्चा है। चुनावी समीकरण फिलहाल भाजपा से जुड़े नेता पुत्रों और संगठन में लंबे समय से सक्रिय चेहरों के बीच समर्थन जुटाने पर ज्यादा केंद्रित नजर आ रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery