Wednesday, September, 23,2026

जयपुर में सजेगी 'मेरी आवाज ही पहचान है' की महफिल

जयपुर: नगरी जयपुर में गुलाबी संगीतप्रेमियों के लिए 28 सितंबर को एक खास सुरमई शाम सजने जा रही है। भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 97वीं जयंती के अवसर पर 'मेरी आवाज ही पहचान है' सीजन-4 के तहत भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 28 सितंबर को शाम 6 बजे से बिड़ला ऑडिटोरियम, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च, स्टैच्यू सर्किल में होगा। कार्यक्रम का आयोजन 'मधुज बैंड' की ओर से किया जा रहा है। 'सच बेधड़क' न्यूज चैनल एवं अखबार, 'गणगौर टेलीविजन' और 'खटक' इस आयोजन में सहयोगी और मीडिया पार्टनर की भूमिका में हैं।
आयोजन 'सच बेधड़क' और 'गणगौर टीवी' के सीएमडी पवन अरोड़ा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगीत जगत की इस बड़ी पहल पर भजन सम्राट
अनूप जलोटा, प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन और ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट जैसी महान विभूतियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

निशुल्क प्रवेश, डिजिटल पास की व्यवस्था

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। दर्शकों के लिए डिजिटल पास और टिकट की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य लता मंगेशकर के अमर गीतों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देना और नई पीढ़ी को उनके संगीत से जोड़ना है।

नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

संगीतमय शाम का मुख्य संयोजन आयोजक एवं गायिका मधु भाट और वरिष्ठ कलाकार जावेद हुसैन संयुक्त रूप से कर रहे हैं। कार्यक्रम में देश के जाने-माने गायक लताजी के सदाबहार गीतों को अपनी आवाज देंगे। इनमें प्रख्यात गायक रविंद्र उपाध्याय, राजस्थान की 'लता मंगेशकर' के नाम से प्रसिद्ध मरु कोकिला सीमा मिश्रा और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सुरीले गायक रवि जैन अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे। इनके अलावा देश के नामचीन फनकार डॉ. गौरव जैन, संजय रायजादा, जावेद हुसैन, दीपशिखा जैन और किरण भाट भी लताजी के सदाबहार गीतों को अपनी जादुई आवाज में जीवंत करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery