Wednesday, September, 23,2026

मुख्य सचिव की पहल से जयपुर में UPSC बोर्ड बैठक आज

जयपुर: राजस्थान के प्रशासनिक इतिहास में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल दर्ज होने जा रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बोर्ड बैठक दिल्ली के बजाय जयपुर में आयोजित होगी। शासन सचिवालय में होने वाली इस बैठक में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 18 अधिकारियों के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

जयपुर में UPSC की बोर्ड बैठक आयोजित होना मुख्य सचिव की प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। UPSC की बोर्ड बैठक इससे पहले 22 जून, 2017 को दिल्ली के बजाय जयपुर में हुई थी। उस समय 16 रिक्त पदों के लिए अनुशंसा की गई थी। अब करीब नौ साल बाद आयोग की बोर्ड बैठक एक बार फिर जयपुर में होने जा रही है। बैठक में 18 RAS अधिकारियों के IAS में पदोन्नति के लिए चयन प्रक्रिया से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। ऐसे में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की निगाहें बैठक के निर्णय पर रहेंगी।

पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय पेंशन अदालत आज

राजस्थान पुलिस और पेंशन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से 23 सितंबर को पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। पेंशन अदालत की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास करेंगे। पेंशनर्स और उनके आश्रितों से जुड़े लंबित प्रकरणों का सुनवाई के जरिए त्वरित निस्तारण किया जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे। पेंशन अदालत कमरा नंबर 701 में आयोजित होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery