Wednesday, September, 23,2026

पोते ने दादी की चाकू मारकर की हत्या

जयपुर: जयपुर की भट्टा बस्ती में मंगलवार दोपहर 26 वर्षीय पोते ने घर में सो रही 80 वर्षीय दादी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पोते पुलकित ने अपनी दादी विमला शर्मा (80) पर चाकू से हमला कर दिया। दादी ने बचने के लिए संघर्ष किया, जिसमें पुलकित के हाथ पर भी चोट लगी। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो उसने खुद के घायल होने की बात बताई।

पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने उसके पिता प्रदीप को सूचना दी। प्रदीप घर पहुंचे तो पुलकित ने बताया कि दादी को भी चोट लगी है। अंदर जाकर देखा तो विमला का गला कटा था और वह बेड पर बेसुध पड़ी थीं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि विमला हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर में रहती थीं। घर में उनके साथ बेटा प्रदीप, बहू कीर्ति और पोता पुलकित रहते थे। घटना के समय दोनों माता-पिता नौकरी पर गए थे। पुलिस ने पुलकित को हिरासत में लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने दादी द्वारा आए दिन धमकाने और मारपीट करने की बात कही। परिजनों के अनुसार पुलकित का करीब पांच साल से मनो चिकित्सकों से उपचार चल रहा है। पुलिस को दवाइयों की पर्चियां भी दी गई हैं। पुलकित बीए-बीएड कर चुका था और मंगलवार को ही कोचिंग जॉइन की थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery