Wednesday, September, 23,2026

शहरी सरकार फतह... अब गांवों की बारी

जयपुर: प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव का एक और चरण मंगलवार को पूरा हो गया। प्रदेश के 304 निकायों में उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। सात नगर निगमों में से छह में भाजपा प्रत्याशियों ने उपमहापौर पद पर जीत दर्ज की, जबकि पाली में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुके 304 शहरी स्थानीय निकायों के नगरपालिका क्षेत्रों से आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटा ली है। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत और खाटूश्यामजी नगरपालिकाओं में चुनाव प्रक्रिया अभी जारी है। इन पांच निकायों में अगले आदेश तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायतीराज संस्थाओं के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी।

पर्ची से तय हुए अजमेर और पाली के नतीजे

  • अजमेर: भाजपा के हेमंत सांखला और कांग्रेस प्रत्याशी को 40-40 बोट मिले। बराबरी के बाद पर्ची से फैसला हुआ, जिसमें सांखला विजयी रहे।
  • पाली: निर्दलीय महबूब टी और भाजपा के विक्रम पाल सिंह को 29-29 बोट मिले। बराबरी के बाद लॉटरी में महबूब टी के नाम की पर्ची निकली और उन्हें विजेता घोषित किया गया।

बीकानेर में कांग्रेस का मेयर, भाजपा का डिप्टी मेयर

  • बीकानेर: बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला के महापौर बनने के बावजूद उपमहापौर पद भाजपा के पंकज गहलोत के खाते में गया। गहलोत को 40 और कांग्रेस की नसीम बानो को 38 वोट मिले। एक वोट खारिज हुआ, जबकि एक वोट नोटा में गया।
  • भरतपुरः भाजपा की अंबिका सैनी ने 49 वोट हासिल कर कांग्रेस समर्थित गजेंद्र सैनी को 34 वोटों से हराया
  • अलवरः भाजपा के अजय पूनिया को 40 और कांग्रेस की ममता सैनी को 24 बोट मिले।
  • उदयपुरः भाजपा के दिनेश भट्ट 56 वोट लेकर विजयी रहे। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण मेघवाल की 24 वोट मिले।
  • भीलवाड़ा: भाजपा के राधेश्याम सोमाणी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

पांच निकायों में जारी रहेगी आचार संहिता

राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश कुमार ने बताया कि जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत और खाटूश्यामजी नगरपालिका में आचार संहिता अगले आदेश तक लागू रहेगी। पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य-मुक्त करने और कार्यग्रहण कराने पर लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध फिलहाल यथावत रहेगा।

प्रधान, पंचायत और जिला सदस्यों की लॉटरी आज

पंचायतीराज संस्थाओं के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितंबर को होगी।

जयपुरः भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

नगर निगम जयपुर में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में दो ही प्रत्याशी बचे है। कांग्रेस से सुनीता मावर और भाजपा से सुनील कोठारी के बीच मुकाबला होगा। मेयर पद के लिए मतदान 25 सितंबर को होंगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery