Wednesday, September, 23,2026

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की एडवाइजरी काउंसिल गठित, 65 नेताओं को जिम्मेदारी

जयपुर: कांग्रेस ने OBC और SC-ST वर्ग के बाद अब अल्पसंख्यक विभाग की भी स्टेट एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजस्थान की एडवाइजरी काउंसिल में 74 नेताओं को सदस्य बनाया है। इनमें तीन विधायक, चार पूर्व मंत्री और पांच पूर्व विधायक शामिल हैं। AICC सचिव रेहाना रियाज को भी काउंसिल में जगह दी गई है। काउंसिल में विधायक रफीक खान, अमीन कागजी और हाकम अली को सदस्य बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्रियों दुरू मियां, नसीम अख्तर इंसाफ, जाहिदा खान और सालेह मोहम्मद को शामिल किया गया है। पूर्व विधायक दानिश अबरार, साफिया जुबेर और वाजिब अली समेत अन्य नेताओं को भी काउंसिल में जिम्मेदारी दी गई है।

एमडी चोपदार को संयोजक की जिम्मेदारी

राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार को परिषद का संयोजक बनाया गया है। चोपदार ने जिम्मेदारी मिलने पर इमरान प्रतापगढ़ी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery