Wednesday, September, 23,2026

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का किया आह्वान

जयपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय विस्तारकों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विस्तारकों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में निकाय चुनाव में विस्तारकों की भूमिका और उनके स्तर पर किए गए काम की समीक्षा के साथ चुनाव परिणामों को लेकर फीडबैक लिया गया। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी जमीनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विस्तारकों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से काम करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को कहा।

बैठक में निकाय चुनाव के दौरान विस्तारकों की भूमिका और उनके स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी पंचायत चुनाव के लिए पंचायत क्षेत्रों की धरातल स्थिति पर भी विस्तारकों से जानकारी ली गई कि किन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत है और कहां अधिक काम करने की जरूरत है। सरकार और संगठन को लेकर जनता के रुख तथा बूथ स्तर से मिले फीडबैक से भी प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया गया। इन जानकारियों के आधार पर आगामी कार्य योजना तैयार करने पर मंथन हुआ। बैठक में 100 से अधिक प्रवासी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी

भाजपा पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियां पूरी हैं। बूथ से मंडल और जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायत चुनाव में भी सामूहिक निर्णय और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और आधारभूत सुविधाओं की भी चुनावी संवाद का हिस्सा बनाया जाएगा। प्रचार अभियान की विस्तृत रणनीति शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। बैठक में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, मिथिलेश गौतम सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery