Thursday, September, 10,2026

वोटों की बौछार... सियासी गणित पर सस्पेंस

जयपुर: प्रदेश में 'एक राज्य-एक चुनाव' के तहत नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को पूरा हो गया। प्रदेश के 162 नगरीय निकायों के 5,393 वाडों में हुए मतदान में शाम 6 बजे तक 76.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 57,52,278 मतदाताओं में से 43,73,757 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उम्मीद से अधिक मतदान ने भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक विश्लेषकों की भी उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वोटों की यह बंपर बारिश किस खेमे के पक्ष में गई। इस चरण की खास बात यह रही कि 162 में से 73 नवगठित नगरीय निकायों में पहली बार चुनाव हुआ। यानी इन निकायों के मतदाताओं ने पहली बार अपने स्थानीय प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान किया। वहीं 89 पुराने निकायों में पिछले आम चुनाव के दौरान 74.76 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। इस बार इन निकायों में भी मतदान प्रतिशत बढ़ा है। स्थानीय चुनाव को लेकर मतदाताओं में इस बार पहले के मुकाबले अधिक सक्रियता रही।

जयपुर ने फिर दिखाई राह

पहले चरण में राजधानी जयपुर ने मतदान के मामले में बढ़त बनाई। जयपुर में 86.19 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जोधपुर 86.06 प्रतिशत के साथ मामूली अंतर से पीछे रहा। डीग में 85.39, कोटपूतली-बहरोड़ में 84.46, उदयपुर में 84.18, हनुमानगढ़ में 83.55, राजसमंद में 83.35 और कोटा में 83.16 प्रतिशत मतदान हुआ। कई जिलों में मतदान 80 प्रतिशत से अधिक रहा। इसके उलट भीलवाड़ा में 63.99 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जो पहले चरण में सबसे कम रहा। जयपुर और भीलवाड़ा के बीच 22.20 प्रतिशत अंक का अंतर रहा।

छोटे कस्बों में भी वोटिंग का जोश

नगरपालिकाओं में भी मतदाताओं ने जोरदार उत्साह दिखाया। प्रतापगढ़ की अरनोद नगरपालिका में 91.98 प्रतिशत मतदान हुआ। भीलवाड़ा की बिगोद में 91.49 और धौलपुर की सैपऊ में 90.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इससे साफ है कि स्थानीय चुनावों में छोटे कस्बों के मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ईवीएम की दिक्कत, फिर भी मतदान जारी

पहले चरण में कुछ स्थानों पर ईवीएम की तकनीकी खराबी, कहासुनी और छिटपुट विवाद सामने आए। बीकानेर, जोधपुर के बालेसर और अजमेर के नसीराबाद में मतदान के दौरान अलग-अलग घटनाएं हुई। जयपुर के शाहपुरा, चाकसू और कानोता में भी कुछ समय मतदान प्रभावित रहा। हालांकि बाद में व्यवस्थाएं बहाल कर दी गई और मतदान प्रक्रिया जारी रही।

दूसरा चरण अब 11 सितंबर की परीक्षा

पहले चरण के बाद अब चुनावी नजरें दूसरे चरण पर है। 11 सितंबर को 41 जिलों के 147 नगरीय निकायों में मतदान होगा। इनमें छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाएं शामिल हैं। 4,774 वार्डों के लिए 9,758 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 87,60,884 मतदाता और 18,266 उम्मीदवार मैदान में हैं। 45 वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और पाली नगर निगम भी इसी चरण में शामिल हैं। जयपुर के 150 वाड़ों में मतदान होगा।

14 सितंबर को खुलेगा जनादेश

पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद भाजपा और कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी बूथवार मतदान प्रतिशत के आधार पर जीत-हार का गणित बैठाने में जुट गए हैं। 14 सितंबर की मतगणना बताएगी कि 76.04 प्रतिशत मतदान ने किसके पक्ष में सियासी लहर बनाई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery