Thursday, December, 18,2025

सदाचार कमेटी का तीन विधायकों को नोटिस

जयपुर: विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार के मामले में विधानसभा की सदाचार कमेटी ने सख्ती दिखाते हुए भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत को नोटिस जारी कर 19 दिसंबर सुबह 11 बजे विधानसभा में व्यक्तिगत हाजिरी के साथ स्पष्टीकरण देने को कहा है। सदाचार कमेटी सभापति कैलाश वर्मा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर मीटिंग हुई। कमेटी ने आरोपों को गंभीर मानते हुए नोटिस जारी किए। वर्मा ने कहा कि भजनलाल सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में लिप्त हों तो जनता का लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा। तीनों की सुनवाई के बाद आगे कार्रवाई होगी। वर्मा ने कहा कि तीनों सदस्यों को ईमेल व्हाट्सएप और व्यक्तिगत रूप से नोटिस भेजा गया है। तीनों को स्पष्टीकरण के साथ में बारी-बारी से कमेटी सदस्यों के सामने पेश होना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery