Tuesday, July, 21,2026

थानों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, DGP ने दिए सख्त निर्देश

जयपुर: डीजीपी राजीव शर्मा ने सोमवार को गोद लिए गए सांगानेर पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालना और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध अनुसंधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और जनसुनवाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा, एडीसीपी पारस जैन और एसीपी हरिशंकर शर्मा मौजूद रहे।

डीजीपी ने अनुसंधान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस आमजन के लिए सबसे महत्वपूर्ण संपर्क बिंदु होती है, इसलिए कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता जरूरी है।

उन्होंने केस ऑफिसर योजना के तहत चिह्नित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। महिला अत्याचार से जुड़े मामलों का तय समय-सीमा में अनुसंधान पूरा करने और एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। डीजीपी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों की पहचान कर कार्रवाई करने, कमजोर वर्गों से जुड़े अपराधों की रोकथाम, पुलिस सत्यापन कार्य समय पर पूरा करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery