Thursday, December, 18,2025

कांग्रेस की आंखों पर पट्टी, विकास नहीं दिखता: सीएम भजनलाल

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालोर में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मात्र दो वर्षों में उतना विकास कर दिखाया है, जितना कांग्रेस पांच साल में भी नहीं कर पाई। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं को विकास नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि उनकी आंखों पर राजनीतिक पट्टी बंधी हुई है। मुख्यमंत्री ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कांग्रेस का काम अब केवल विरोध करना रह गया है। सीएम शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास आंकड़े हैं तो वे जनता के सामने बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया और वर्तमान सरकार ने दो साल में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जल आपूर्ति जैसे बुनियादी क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्कूलों में चल रहे निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे भी इन शिविरों में जाकर आंखों की जांच कराएं और जरूरत हो तो चश्मा लगवाएं। इससे उन्हें शायद बीते दो वर्षों में हुआ विकास दिखाई देने लगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मन की बीमारी का इलाज संभव नहीं है, लेकिन आंखों की कमजोरी का इलाज तो उपलब्ध है।

जो काम पेंडिंग उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएः

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक कार्यशाला में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। यहां उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मृत मतदाताओं के नाम तत्काल हटाए जाएं और पात्र नागरिकों को सूची में जोड़ा जाए। फलौदी, जयपुर और कोटा में एसआईआर कार्य की प्रगति पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने संभाग प्रभारियों से फीडबैक लिया और विकास रथों को गांव-गली-ढाणी तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery