Thursday, December, 18,2025

भाजपा मुख्यालय की ओर कूच पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

जयपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किए जाने के बाद राजस्थान कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बुधवार को जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने निकले। हालांकि, पुलिस ने शहीद स्मारक पर बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। डोटासरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी की चार्जशीट ही भाजपा की साजिश को उजागर करती है।

बेरिकेड्स पर चढ़े नेता

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ने का प्रयास करते नजर आए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रताप सिंह खाचरियावास और मनीष यादव सहित कई विधायक बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कार्यकर्ताओं के कंधों पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते दिखे। महिला एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी अग्रिम पंक्ति में रहे। इस बीच पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई। विधायक मनीष यादव बैरिकेड से गिरकर घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस डोटासरा, टीकाराम जूली, मनीष यादव, अमीन कागजी, रफीक खान, विद्याधर चौधरी, धर्मेंद्र राठौड़, सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों से बनीपार्क और विद्याधर नगर थाने ले गई, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

राजनीतिक विद्वेष की भावना

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 1937 में पंडित जवाहरलाल नेहरू की ओर से शुरू किए गए नेशनल हेराल्ड को बचाने के लिए कांग्रेस ने 90 करोड़ का कर्ज दिया था, जिसे यंग इंडियन लिमिटेड के माध्यम से समायोजित किया गया। इसमें कोई व्यक्तिगत लाभ या संपत्ति हस्तांतरण नहीं हुआ, फिर भी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लंबी पूछताछ की। कोर्ट ने अब साबित कर दिया कि यह राजनीतिक विद्वेष था।

सत्य की जीत हुईः जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कोर्ट का फैसला मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा है। ईडी मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर रही थी, लेकिन सत्य की जीत हुई। जब-जब तानाशाह डरता है, पुलिस को आगे करता है। भाजपा ने प्रदेश कार्यालय को पुलिस छावनी में बदल दिया। यह डर अच्छा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery