Sunday, April, 13,2025

आयुर्वेद के विशेषज्ञ प्राचीन चिकित्सा पर कर रहे मंथन

जयपुर: अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुक्रवार से राष्ट्रीय आरोग्य मेला शुरू हुआ। चार दिन तक चलने वाले इस मेले के पहले दिन देशभर से जुटे आयुर्वेद के विशेषज्ञों ने प्राचीन चिकित्सा पर मंथन किया। प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बताया कि चार दिनों में स्वास्थ्य जांच, परामर्श, आयुर्वेदिक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि विधायक बालमुकुन्द आचार्य, सचिव आयुष मंत्रालय वैद्य राजेश कोटेचा, अध्यक्ष आचार व पंजीयन बोर्ड भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग वैद्य राकेश शर्मा, अध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा, कुलपति राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान प्रो. संजीव शर्मा, सी.ओ.ओ. हिमालय वेलनेस जयश्री उल्लाल, महामंत्री अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन वैद्य एस. एन. पाण्डेय व राजस्थान आयुर्वेद मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) सचिव हरिराम रिणवा रहे। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय में पहले दिन कुलपति संजीव शर्मा ने स्वागत भाषण दिया और मुख्य अतिथि प्रेमचंद बैरवा के साथ विधायक बालमुकुंद आचार्य और अन्य सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने चार दिन चलने वाले मेले की पूरी जानकारी साझा की। साथ ही आयुर्वेद चिकित्सा में हो रहे नए कामों के बारे में बताया।

प्रदर्शनी का अवलोकन कर ली जानकारी

मेले के उदघाटन के बाद प्रेमचंद बैरवा ने वहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और करीब 80 स्टॉल्स पर आयुर्वेद से संबंधित चीजों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वहां आए वेदों से मिले और इस प्राचीन पद्धति पर चर्चा। प्रदर्शनी में आयुर्वेदीय औषधि निर्माताओं की स्टॉल के साथ भारत सरकार से संबंधित विभिन्न आयुर्वेदीय संस्थाओं केन्द्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद्, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (नेशनल इंस्टीच्यूट आफ आयुर्वेद, जयपुर), गुजरात विश्वविद्यालय आदि संस्थानों की ओर से आयुर्वेद के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया जा रहा है। गौरतलब है कि मेले में बड़ी संख्या में देश भर से नाड़ी विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं, जो सिर्फ नाड़ी छूकर शरीर में हो रही परेशानियों की जानकारी दे रहे हैं।

वैज्ञानिकता-वैश्विक पहचान पर जोर

कार्यक्रम में वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा ने आयुर्वेद की वैज्ञानिकता और इसकी वैश्विक स्वीकार्यता पर बल दिया। वैद्य एस.एन. पांडेय ने इस तरह के आयोजनों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जन-जन तक इसके लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वेद राजेश कोटेचा ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों और शिक्षा कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनआईए आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। मेले में पहले दिन तीन समझौतों पर भी सहमति हुई और साइन किए गए। इसके तहत आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे जयपुर और राजस्थान के आयुर्वेद के स्टूडेंट और विशेषकों को नए प्लेटफार्म मिलेंगे। इसमें फूड, रेलवे और राजस्थान यूनिवर्सिटी के साथ समझौते शामिल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery