Sunday, April, 13,2025

1,000 किलो के बम का सुखोई से सफल परीक्षण

नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक और कामयाबी हासिल की है। सुखोई विमान के माध्यम से लंबी दूरी के ग्लाइड बम "गौरव" का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। गौरव 1,000 किलोग्राम वर्ग का ग्लाइड बम है, जिसे डीआरडीओ ने स्वदेशी तौर पर डिजाइन और विकसित किया है। 

ट्रायल के दौरान, इस बम को अलग-अलग कई स्थानों पर ले जाया गया और एक द्वीप पर मौजूद जमीन के टारगेट को निशाना बनाया गया। यह सफलता भारत की आत्मनिर्भरता और सैन्य ताकत को और मजबूत करती है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुखोई-30 एमकेआई विमान के जरिए लंबी दूरी के ग्लाइड बम (एलआरजीबी) 'गौरव' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ट्रायल आठ से 10 अप्रैल तक किए गए। परीक्षणों के दौरान लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगाने में सफलता मिली, जो इसकी प्रभावशीलता को दर्शाता है। यह बम पूरी तरह स्वदेशी है और भारतीय वायुसेना की सटीक हमले की जरूरतों को पूरा करता है। इन परीक्षणों से बम को भारतीय वायुसेना में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

क्या होता है ग्लाइड बम ?

ग्लाइड बम सामान्य बम से अलग होता है। इसकी रेंज सामान्य बम की रेंज से 10 गुना से भी ज्यादा हो सकती है। इस तरह के ग्लाइड बम में दो विंग लगे होते हैं। विमान से छोड़े जाने के बाद इसके विंग खुल जाते है और यह हवा में ग्लाइडर की तरह उड़ते हुए अपने टार्गेट को निशाना बनाते हैं।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने "गौरव" के सफल विकास परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और संबंधित औद्योगिक भागीदारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के ग्लाइड बम के विकास से सशस्त्र बलों की क्षमताओं में काफी वृद्धि होगी।

यह हैं गौरव बम की खासियत

• एलआरजीबी 'गौरव' के पंख इसे ग्लाइड करने में मदद करते हैं, जिससे यह काफी घातक हो जाता है।
• 100 किलोमीटर से ज्यादा की है रेंज।
• बम में हाइब्रिड नेविगेशन सिस्टम है। इससे यह लंबी दूरी तक टारगेट पर कर सकता है सटीक मार।
• यह बंकर, हार्ड स्ट्रक्चर, और एयरफील्ड जैसे टारगेट्स को नष्ट करने में भी सक्षम।
• 'गौरव' के जरिए वायुसेना के विमान दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम से दूर रहकर कर सकते हैं हमला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery