Sunday, April, 13,2025

भारतीय व्यापार और निर्यातकों के लिए नए अवसर

नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव का अप्रत्यक्ष असर अब भारतीय बाजार में भी दिखने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भारी टैरिफ (125%) लगाने के फैसले के बाद चीन की कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। अमेरिका में डिमांड घटने की आशंका के चलते अब ये चीनी कंपनियां भारत जैसे नए बाजारों में 5% तक की छूट दे रही हैं। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स इस मौके को एक अवसर के रूप में देख रहे हैं। चीनी कंपनियों द्वारा दी जा रही यह छूट उन्हें कच्चे माल की लागत घटाने का मौका देती है, जिससे वे टीवी, स्मार्टफोन, फ्रिज जैसे उत्पादों की कीमतों में कटौती कर सकते हैं। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभमिलेगा।

चीन की कूटनीतिक कोशिशें

अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद चीन ने वैश्विक स्तर पर समर्थन जुटाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। बीजिंग ने यूरोपीय संघ, आसियान देशों और अन्य भागीदारों से संवाद बढ़ाया है। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच हालिया बातचीत में एकजुटता का संदेश दिया गया। हालांकि, अधिकांश देश अमेरिका से टकराव के मूड में नहीं है।

भारत को निर्यात बढ़ाने का मौका: गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अमेरिका की नई शुल्क नीति से भारत के लिए वैश्विक निर्यात बढ़ाने के अवसर खुले हैं। उन्होंने पीथमपुर में बन रहे 1,200 करोड़ रुपए के मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निरीक्षण किया और बताया कि इस प्रोजेक्ट से लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी।

डब्ल्यूटीओ की चेतावनी

विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला ने चेतावनी दी है कि अमेरिका-चीन के बीच यह व्यापार युद्ध वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इसका प्रभाव केवल इन दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सबसे कम विकसित देशों को भी इसकी मार झेलनी पड़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पूरे घटनाक्रम से भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery