Sunday, April, 13,2025

हम बंदूक के बल पर बात नहीं करते जल्दबाजी ठीक नहीं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर लगातार अमेरिका के संपर्क में है। सरकार देश व जनता के हितों की रक्षा करेगी क्योंकि जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना कभी भी उचित नहीं होता है। उन्होंने कहा कि देश की सभी व्यापार वार्ताएं 'भारत प्रथम' की भावना के साथ अच्छी तरह आगे बढ़ रही हैं और 'विकसित भारत 2047' का मार्ग सुनिश्चित कर रही हैं। गोयल ने भारत और अमेरिका के बीटीए की प्रगति के बारे में पूछने पर कहा, हमने पहले भी कई बार कहा है कि हम बंदूक रख के कभी बातचीत नहीं करते हैं। समय की पाबंदियां अच्छी रहती हैं क्योंकि वो प्रोत्साहित करती हैं कि बात तेजी से हो, लेकिन जब तक देश और जन हित को हम सुरक्षित ना रख सके, तब तक कभी भी जल्दबाजी करना अच्छा नहीं है।

अंतरिम व्यापार समझौता 90 दिन में संभव !

वहीं एक अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते को 90 दिन में अंतिम रूप दिया जा सकता है। हालांकि दोनों देशों के लिए इसके फायदेमंद होने पर ही समझौता होगा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत पर लगाए 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क को 90 दिनों के लिए टालने का फैसला किया है। हालांकि, भारत पर 10 प्रतिशत मूल शुल्क जारी रहेगा। अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों ने समझौते के लिए बातचीत शुरू करने के लिए पहले ही नियम एवं शतों को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि समझौते के शुरुआती बिंदुओं को अंतिम रूप देने के लिए बहुत संभावनाएं हैं। द्विपक्षीय व्यापार समझौते के स्वरूप और आकार को अंतिम रूप देने के लिए काफी संभावनाएं हैं।

सितंबर-अक्टूबर तक समझौते के प्रथम चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य

भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। दोनों पक्षों ने इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक समझौते के पहले चरण को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। दोनों का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक 500 अरब डॉलर करने का है। अधिकारी ने कहा, इस पर काम शुरू हो गया है। भारत एक व्यापार समझौते पर बातचीत करने में अन्य देशों से बहुत आगे है।

यूरोपीय संघ के साथ मुद्दों के हल के प्रयास

गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते में कुछ मुद्दे लंबित हैं और दोनों पक्ष इसे जल्दी निष्कर्ष पर पहुंचाने के लिए इन्हें सुलझाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। गोयल ने इटली के उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर कोई संवेदनशील मुद्दा न होता तो हम 18 साल पहले ही उस समझौते पर पहुंच चुके होते। जाहिर है, मुद्दे हैं और हम उन मुद्दों को सुलझाने के लिए काम कर रहे है। इटली 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ का सदस्य है। इटली के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री तजानी ने कहा कि हम समझौते पर शीघ्र हस्ताक्षर करने के इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूरोपीय संघ के मुख्यालय ब्रसेल्स में जोर-शोर से काम कर रहे हैं। दोनों पक्षों के कारोबार के लिए इतालवी कंपनियां अफ्रीका में भारतीय कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम के लिए तैयार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery