Sunday, April, 13,2025

सेना के तीनों अंगों में तालमेल पर जोर

नई दिल्ली: देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने यहां एक सम्मेलन में, सशस्त्र बलों के तीनों अंगों के बीच मजबूत तालमेल के माध्यम से उभरती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयारी के स्तर को रेखांकित किया। शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने नौसेना कमांडरों के साथ अपना आकलन भी साझा किया। 'नेवल कमांडरर्स कॉन्फ्रेंस, 2025' का पहला चरण छह अप्रैल को कर्नाटक के कारवार सैन्य अड्डे पर आयोजित किया गया था, जबकि दूसरा चरण सात से 10 अप्रैल तक दिल्ली में हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छह अप्रैल को कारवार में नौसेना के शीर्ष कमांडरों के साथ बातचीत के दौरान भारतीय नौसेना की अभियानगत तैयारियों और समुद्री सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। नौसेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सम्मेलन में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह के बीच बातचीत भी हुई, 'जिन्होंने संचालन माहौल के बारे में अपना आकलन साझा किया और मजबूत तालमेल तथा सेना के तीनों अंगों थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच तालमेल के माध्यम से उभरती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयारी के स्तर को रेखांकित किया।

नौसेना प्रमुख ने दिए निर्देश

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कार्यक्रम के दौरान, नौसेना कमांडरों को युद्ध लड़ने और युद्ध दक्षता, बेड़े के रखरखाव और साजोसामान, नई प्रौद्योगिकियों के एकीकरण और अन्य एजेंसियों के साथ तालमेल सहित सात प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery