Sunday, April, 13,2025

अनुसूचित जाति-जनजाति की तर्ज पर पिछड़े वर्गों के लिए भी कानून बनेगा

एलुरु: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को वादा किया कि टीडीपी के नेतृत्व वाली राजग सरकार पिछड़े वर्गों को अपमान से बचाने के लिए एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग (बीसी) संरक्षण अधिनियम लागू करेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भेदभाव अब भी मौजूद है और बीसी संरक्षण अधिनियम जैसे कानून की आवश्यकता है। नायडू ने एलुरु जिले के वडलमनु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भेदभाव है। इसीलिए एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम है और आने वाले दिनों में पिछड़े वर्गों को अपमान से बचाने के लिए यह सरकार बीसी संरक्षण अधिनियम लाने की जिम्मेदारी लेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, टीडीपी के सत्ता में आने तक पिछड़े वर्गों के लिए कोई न्याय नहीं था। टीडीपी ही एकमात्र पार्टी है, जो पिछड़े वर्गों के साथ न्याय कर रही है।

इस बीच, टीडीपी प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया अपराधियों की शरणस्थली बन गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई सोशल मीडिया की आड़ में चरित्र हनन में संलिप्त होगा तो वह उसका आखिरी दिन होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery