Sunday, April, 13,2025

भारत का पुनर्निर्माण कर रही है आज की युवा पीढ़ी: शेखावत

उदयपु :  केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भारत के नवनिर्माण के साक्षी ही नहीं, बल्कि उसमें अपनी भमिका भी निभा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की इस पीढ़ी को अमृत पीढ़ी कहा है। यह वह पीढ़ी है, जिसकी आंखों में महज सपने नहीं, बल्कि एक सशक्त और विकसित भारत का दृढ़ संकल्प है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शुक्रवार को पंडित जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डिम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) में आयोजित 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। शेखावत को यूनिवर्सिटी द्वारा मानद 'डॉक्टर ऑफ लिटरेचर' लिटरेचर' की उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह में 90 विद्यार्थियों को पी.एचडी की उपाधि और 90 को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।

अपने उद्बोधन में शेखावत ने कहा कि भारत आज उस कालखंड से गुजर रहा है, जो युगों-युगों में एक बार आता है। आज भारत दुनिया का सबसे ज्यादा युवा देश है। इतने युवा तो भारत की अपनी आजादी की लड़ाई के समय भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि भारत ने बीते एक दशक में, खासतौर पर शिक्षा और युवाहित से जुड़े क्षेत्रों में जो मीलस्तंभ कायम किए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। इस कालखंड में युवाओं की क्षमता के विकास और उनके भविष्य के के लिए संभावनाओं के अनंत द्वार खुले हैं।

दीक्षांत समारोह में शामिल होना छात्र जीवन में लौटने जैसा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दीक्षांत समारोह में शामिल होना उनके लिए छात्र जीवन में फिर लौटने जैसा है। विश्वविद्यालय परिसर के अनुभव और सीख की उनके जीवन और व्यक्तित्व निर्माण में एक बड़ी भूमिका रही है, इस लिहाज से भी ये भावपूर्ण क्षण है। डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण को यशस्वी दीक्षा के रूप में पूरा करते हुए आज से छात्रों के जीवन का एक नया सफर शुरू हो रहा है। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ की प्रशंसा करते हुए शेखावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान की यशस्विता लंबे समय से रही है। इस यशस्विता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ का अहम योगदान रहा है।

आर्थिक ताकत बना भारत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जल्द ही हम विश्व की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे। हमारी ये मजबूती उस भारत की मजबूती है, जो प्रधानमंत्री के विलक्षण नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में एकजुटता के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। 140 करोड़ भारतीय आज आजादी के शताब्दी वर्ष तक अपने देश को वैश्विक फलक पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए मिलकर कदम बढ़ा रहे हैं। यह एक बड़ा प्रण है, एक ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि आप युवाओं के सामर्थ्य से राष्ट्र निर्माण का यह अमृत संकल्प जरूर पूरा होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery