Friday, April, 25,2025

जोशी की सहमति से फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर करोड़ों के टेंडर हुए आवंटित

जयपुर: इंडी ने जेजेएम घोटाले मामले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी को गिरफ्तार किया है। प्रदेश के जलदाय मंत्री रहे नोशी पर आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति से इस्कॉन कंपनी को फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर टेंडर आवंटित किए गए। इनमें श्रीगणपति ट्यूबवेल को करोष 859 करोड़ रुपए और श्रीश्याम ट्यूबफेल को 120.25 करोड़ रुपए के टेंडर दिए थे। इसी आधार पर एसीबी ने ठेकेदार पदमचंद जैन और महेश मित्तल के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस घोटाले की जांच में एसीबी और सीबीआई भी शामिल हैं। एसीबी ने जोशी सहित 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें जलदाय विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

ऐसे हुआ घोटाले का खुलासा

घोटाले की सूचना पर एसीबी को पदमचंद जैन के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों रुपए गिले। इस मामले की शिकायत मिलने पर ईडी ने केस दर्ज कर महेश जोशी और उनके सहयोगी संजय बडत्या सहित अन्य के ठिकानों पर रेड की। फिर, 3 मई 2024 की सीबीआई ने केस दर्ज किया। ईडी ने जांच पूरी कर 4 मई को दस्तावेज एसीबी को सौंप दिए थे। इससे पहले एसीबी ने 7 अगस्त 2023 को पीएचईडी के इंजीनियर मायालाल सैनी तथा प्रदीप के साथ ठेकेदार पदमचंद जैन, सुपरवाइजर मलकेत सिंह और दलाल प्रवीण कुमार को पकड़ा। घोटाले को लेकर एसीची ने सितंबर 2023 में पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें सामने आया कि महेश मित्तल और पदमचंद जैन ने 15 लाख रुपए में इस्कॉन इंटरनेशनल कम्पनी के नाम से फर्जी सर्टिफिकेट बनाए। एसीबी और ईडी की जांच में वह बड़ा खुलासा हुआ कि पूर्व मंत्री स्त्री महेश महेश जोशी, संजय बड़ाया और पीएचईडी के अधिकारियों को टेंडर राशि का 4 प्रतिशत तक एडवांस भुगतान हुआ था।

जोशी की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरणः गहलोत

महेश जोशी की गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर की गई है, जब महेश जोशी की पत्नी करीब 15 दिन से जयपुर के एक अस्पताल में बेहोशी की हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। उन्हें बाद में बुलाया जा सकता था।

खुशी की बात है कि भ्रष्टाचारी नहीं बच पाएगाः किरोड़ीलाल

महेश जोशी की गिरफ्तारी पर मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने कहा कि जेजेएम बड़ा घोटाला था, इसमें 900 करोड़ रुपए के टेंडर दिए गए। जोशी को भी घोटाले की जानकारी थी। जेजेएम में फर्जी फर्मों के जरिए घोटाला किया गया। तब मैंने यह मामला ईडी तक पहुंचाया। खुशी की बात है कि भ्रष्टाचारी नहीं बच पाएगा। चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों ना हो, बचना नहीं चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery