Wednesday, August, 27,2025

ब्रह्मोस व बराक-8 मिसाइल से लैस हैं INS उदयगिरि व हिमगिरि

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान में दो बहुउद्देशीय स्टील्थ फ्रिगेट, आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि को शामिल किया। ये 8 ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली बराक-8 मिसाइल समेत कई आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस हैं। उदयगिरि और हिमगिरि भारतीय नौसेना के नवीनतम अत्याधुनिक 'प्रोजेक्ट 17ए' के तहत बने हैं और इनका जलावतरण ऐसा पहला अवसर है, जब दो अलग-अलग शिपयार्ड में निर्मित अग्रिम पंक्ति के दो युद्धपोतों को एक साथ जलावतरण समारोह में शामिल किया गया। यह  घटनाक्रम भारत के पूर्वी तट के बढ़ते समुद्री महत्व को रेखांकित करता है। इन युद्धपोतों के हथियारों के समूह में सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइलों, 76 मिमी एमआर तोपों और 30 मिमी और 12.7 मिमी 'क्लोज-इन' हथियार प्रणालियों से लैस हैं। इनमें कंबाइंड डीजल/गैस (CODOG) प्रोपल्शन सिस्टम लगा है जो इन्हें तेज गति और बेहतर संचालन क्षमता प्रदान करते हैं।

दोनों पोत एक नजर में

  • प्रोजेक्ट 17ए श्रेणी के तहत किया गया निर्माण
  • 6,700 टन वजनी हैं दोनों फ्रिगेट
  • 8 ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों से लैस
  • बराक-8 मिसाइल से भी हैं सुसज्जित
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery