Wednesday, April, 23,2025

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

बीकानेर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीकानेर में भाजपा के वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए वक्फ सुधारों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह कदम मुस्लिम बहनों-भाइयों की प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। कार्यशाला में कोलायत विधायक विश्वनाथ मेघवाल, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हमीद मेवाती, बीकानेर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंत्री शेखावत ने बीकानेर के पार्टी संभाग कार्यालय में कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने रेलवे स्टेशन पर भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आत्मीय संवाद किया। उन्होंने इसे 'सुखद और प्रेरणादायक अनुभव' बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery