Friday, April, 25,2025

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मानसिक संतुलन खोयाः बेढ़म

जयपुर: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डीजीपी ऑफिस के बाहर और कांग्रेस मुख्यालय पर दिए गए बयान की भाजपा नेताओं ने निंदा की है। डोटासरा के बयान पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा मानसिक संतुलन खो चुके हैं। एक तरफ जहां देश पहलगाम आतंकी हमले से दुखी है, वहीं दूसरी तरफ डोटासरा राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई का कार्यकर्ता सीएम के काफिले में आकर के व्यवधान पैदा करता है और उसकी कानून सम्मत गिरफ्तारी होती है। बयान से कांग्रेस की नीयत और कांग्रेस के कल्चर में खोट साफ प्रदर्शित होती है।

राजनीति के निम्न स्तर पर उतरे डोटासराः गोदारा

खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से पूरे देश में रोष व्याप्त है, लेकिन डोटासरा सस्ती राजनीति कर नौटंकी कर रहे हैं। हमारी सरकार ने हमेशा विपक्ष का सम्मान किया है। डोटासरा का इतिहास है कि वे सदैव विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरते हैं। डोटासरा ने जिस तरह मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे शेखावाटी आकर के दिखाएं, यह पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

सीएम के सफल दौरे से बौखलाई कांग्रेसः झाबर सिंह खर्रा

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने डोटासरा के बयान पर कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा अभी सीकर, झुंझुनूं और चूरू के तीन दिवसीय दौरे पर थे, वहां के नागरिकों ने सीएम का शानदार और जानदार स्वागत किया। वे लोगों से आत्मीयता से मिले। इससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस के नेताओं को निश्चित रूप से विचार करना चाहिए और अराजकता फैलाने वाले के समर्थन में खड़ा नहीं होना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery