Thursday, December, 04,2025

दिव्यांगजन किसी से कमतर नहीं हैं, बस उचित मंच मिलने की जरूरत

जयपुर: विश्वा दिव्यांग दिवस पर भारतीय दिव्यांग संघ की ओर से जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में राष्ट्रीय कार्यक्रम हुआ। समारोह में देशभर से आए दिव्यांगजनों ने प्रतिभा, कला, कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। दिव्यांगजनों की क्षमताओं को राष्ट्रीय मंच देने, उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने, समान में समावेशन और संवेदनशीलता के संदेश को और अधिक प्रखर बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी रूप में कमतर नहीं हैं, अवसर और उचित मंच मिलते ही ये समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

दिव्यांगजनों की उपलब्धियां समाज के लिए सीख

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता, गोपालपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, गिरधर माहेश्वरी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राधारमण शर्मा और शिल्पी अग्रवाल रहे। उन्होंने दिव्यांगजनों के संघर्षों को समाज के लिए सीख
बताया। कार्यक्रम संचालन भारतीय दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद नारायण ने किया। कार्यक्रम संयोजक व राष्ट्रीय महिला संरक्षक महल चेयरपर्सन समीक्षा जैन, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार देवेंद्र कुमार शर्मा, राजस्थान प्रभारी विष्णु कुमार मित्तल ने आयोजन की व्यवस्था में भागीदारी की।

21 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान

समारोह में 21 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया। इनमें 10 दिव्यांगजन को 'दिव्यांग गौरव सम्मान' और 10 सामान्य व्यक्तियों को 'दिव्यांग ज्योति सम्मान' दिया गया। दिव्यांग क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए राजस्थान व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को सर्वोच्च सम्मान 'भारतीय दिव्यांग संघ स्त्र' दिया गया। दिव्यांग गौरव सम्मान प्राप्त करने वालों में मवारसी लाल, नरेंद्र, आलोक, ओमप्रकाश सैनी, शारदा, गिन्नी, ममता वर्मा, पप्पू, नेहा अरोड़ा और दिलीप कुमार पारगी शामिल रहे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज को दिशा दी है। दिव्यांग ज्योति सम्मान के लिए सेवा और सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जय वशिष्ठ, गोविंद नाटाणी, देवेंद्र कुमार शर्मा, कमलेश सोनी, अक्षय सेन, डॉ. हिमांशु इलाहाबादी सहित अन्य चयनित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं। संगीत, नृत्य और नाटा के माध्यम से दिव्यांगजन ने साबित किया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। दर्शको ने खड़े होकर कलाकारों का अभिनंदन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery