Thursday, December, 04,2025

आचार्य भिक्षु और मुनि चम्पालाल को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बीकानेर: तेरापंथ भवन गंगाशहर में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमलकुमार के सानिध्य में आचार्य भिक्षु की मासिक पुण्यतिथि एवं सेवाभावी मुनि चम्पालाल स्वामी की वार्षिक स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुनि कमलकुमार ने आचार्य भिक्षु के विचारों तथा उनके निर्धारित मासिक त्रयोदशी विषयों की विस्तार से चर्चा की। मुनि कमलकुमार ने अपने प्रवचन में बताया कि भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में आचार्य महाश्रमण द्वारा प्रत्येक त्रयोदशी पर एक विशिष्ट विषय निर्धारित किया गया है, जिससे समाज को आचार्य भिक्षु के सिद्धांतों की गहन समझ मिल सके। उन्होंने कहा कि आज का विषय "मिथ्यात्वी की करणी, एक विश्लेषण" आचार्य भिक्षु के उदार और समभावी चिंतन को उजागर करता है।

आचार्य भिक्षु प्रत्येक व्यक्ति के श्रेष्ठ विचारों की सराहना करते थे, जबकि सामान्यतः लोग केवल अपने मत का समर्थन करने वालों को महत्व देते हैं। मुनि ने कहा कि अहिंसा, सत्य, अचैर्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रही वृत्ति जैसे सिद्धांत यदि सम्यगदृष्टि द्वारा पालन किए जाते हैं तो निश्चित रूप से लाभकारी होते हैं। उन्होंने सकाम और अकाम निर्जरा के स्वरूपों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।

मुनि ने सुनाए स्वामी जी से जुड़े अनेक संस्मरण

कार्यक्रम में भाईजी महाराज ने सेवाभावी मुनि चम्पालालजी स्वामी को स्मरण करते हुए कहा कि मां वदना ने अपनी तीन संतानों को पूज्य कालूगणी के चरणों में समर्पित कर धर्मपथ पर अग्रसर किया। तीनों ही अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट बने। आचार्य तुलसी नौवें आचार्य के रूप में प्रतिष्ठित हुए, साध्वी प्रमुखा लाडांजी सप्तम साध्वी प्रमुखा बनीं और चम्पालाल स्वामी सेवाभाव और सरलता के प्रतीक बने। भाईजी महाराज ने बताया कि चम्मालाल स्वामी ने आचार्य तुलसी की यात्राओं व अध्ययन-साधना में सदैव छाया बनकर साथ दिया। मुनि ने भी स्वामीजी से जुड़े अनेक संस्मरण सुनाते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुनि श्रेयांस कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

उपवासियों का सम्मान व विशेष तपस्या

बैंगलुरु से आई रेखादेवी खटेड और बसंता देवी रायसोनी ने 27 उपवास व 27 एकासन का संकल्प ग्रहण किया। मुनि श्री ने बताया कि बैंगलुरु चातुर्मास के दौरान इन्होंने दो-दो मासखमण किए और गंगाशहर में भी पुनः मासखमण के लिए उपस्थित हुई। उनके तप-संकल्प की मुनि श्री ने प्रशंसा की। महिला मंडल द्वारा दोनों का साहित्य एवं पताका से सम्मान किया गया। मुनि कमलकुमार ने अपने सहयोगी मुनि नमिकुमार की 7, 17, 22, 23, 24, 39 और 40 की तपस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उनकी 15 वीं तपस्या जारी है और यह क्रम सतत गतिशील है। उन्होंने कहा कि उनके मनोबल और तपशक्ति की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery