Thursday, December, 04,2025

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान... वन एकड़, वन सीजन से करें शुरुआत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश के सभी किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने पर विचार करने का आह्वान किया और कहा कि इससे रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर बढ़ती निर्भरता जैसी कृषि से संबंधित कई चुनौतियों का समाधान हो सकता है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को भारत के कृषि भविष्य की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों से मिट्टी की उर्वरता, नमी और दीर्घकालिक स्थिरता समेत कई पहलू प्रभावित होते हैं।

पीएम मोदी ने 'लिंक्डइन' पर एक पोस्ट में कहा, मैंने किसानों को 'वन एकड़, वन सीजन' से शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि छोटे भूखंड पर खेती से मिले परिणाम भी आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं और व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने 19 नवंबर को कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन 2025 में भाग लिया, जहां उन्हें किसानों के एक समूह ने आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, मैं यह देखकर अभिभूत हो गया कि विविध पृष्ठभूमि के लोग जैसे वैज्ञानिक, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) नेता, स्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्र, पारंपरिक किसान और विशेष रूप से उच्च वेतन वाली कॉर्पोरेट नौकरियां छोड़ देने वाले लोग अपनी जड़ों की ओर लौटकर प्राकृतिक खेती को अपनाने का निर्णय ले चुके हैं।

मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाती है बेहतर विविधीकृत खेती

पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक खेती, जैसा कि हम सभी जानते है, भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और आधुनिक पारिस्थितिक सिद्धांतों से प्रेरित है और बिना सिंथेटिक रसायनों के फसल उगाने पर केंद्रित है। यह विविधीकृत खेतों को बढ़ावा देती है, जहां पौधे, पेड़ और पशुधन प्राकृतिक जैव विविधता में मददगार साबित होते हैं। यह पद्धति बाहरी संसाधनों पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग तरीकों से मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। उन्होंने कहा कि कोयंबटूर का यह सम्मेलन हमेशा मेरी स्मृतियों में रहेगा! इसने मानसिकता, कल्पना और आत्मविश्वास में बदलाव को दर्शाया है, जिसके साथ भारत के किसान और कृषि उद्यमी कृषि के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

महिलाएं अपना रही हैं प्राकृतिक खेती

प्राकृतिक खेती, श्री अन्न या मिलेट्स को बढ़ावा देने की हमारी कोशिशों से भी बहुत करीब से जुड़ी हुई है। यह भी खुशी की बात है कि महिला किसान बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती को अपना रही हैं।

प्राकृतिक खेती से जुड़े लाखों किसान

पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में भारत की सराहनीय प्रगति का जिक्र करते हुए केंद्र के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का उल्लेख किया और कहा कि लाखों किसान इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में हजारों हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। सरकार के प्रयास, जैसे निर्यात को बढ़ावा देना, किसान क्रेडिट कार्ड (जिसमें पशुपालन और मत्स्य पालन भी शामिल है) के माध्यम से संस्थागत ऋण में वृद्धि और पीएम-किसान योजना ने भी प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की मदद की है।

किसानों के प्रयासों से चकित

मोदी ने उल्लेख किया कि कार्यक्रम में तमिलनाडु के किसानों के साथ संवाद हुआ, जिसमें उन्होंने प्राकृतिक खेती में अपने प्रयासों को प्रदर्शित किया और मैं आश्चर्यचकित रह गया! उन्होंने कहा, मैंने ऐसे लोगों से मुलाकात की जिनकी जीवन यात्राएं और कुछ नया करने की प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थीं। व्यक्तिगत उद्यमियों के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक किसान लगभग 10 एकड़ में केला, नारियल, पपीता, काली मिर्च और हल्दी की खेती कर रहा है। वह 60 देसी गायें, 400 बकरियां और मुर्गीपालन भी करता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery