Sunday, April, 13,2025

CM शर्मा 'आम आदमी के नेता' की छवि गढ़ते दिखे

बीकानेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो दिवसीय श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ दौरे में वो कर दिखाया, जो पिछले दो दशकों में शायद ही किसी मुख्यमंत्री ने किया हो। 2003 के बाद यह पहला ऐसा दौरा रहा जिसमें किसानों का कोई विरोध नहीं झेलना पड़ा, जबकि यह इलाका ऐतिहासिक रूप से किसानों के विरोध का गढ़ रहा है। सीएम शर्मा ने करीब 350 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से तय किया और इस दौरान दो जिलों की आठ विधानसभा सीटों को छुआ। सिख बहुल्य इलाकों में भी उनके दौरे का खुले दिल से स्वागत हुआ मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ में डेढ़ घंटे और श्रीगंगानगर में चालीस मिनट की जनसुनवाई कर सीधे आम जनता से संवाद किया। उनका फोकस नहरी प्रणाली, किसानी और धार्मिक स्थलों पर रहा।

उन्होंने गुरुद्वारा बुड्डा जोहड़ और डाबला मंदिर जैसे आस्था स्थलों पर समय बिताया, और श्रीगंगानगर में महाराजा गंगा सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। साथ ही 1927 में बने ऐतिहासिक रेस्ट हाउस के पुनरुद्धार के निर्देश भी दिए।

दौरे में मुख्यमंत्री ने न केवल विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों को साथ रखा, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं से भी खुलकर संवाद किया। युवा विधायक गुरवीर सिंह बराड़ और प्रदेश मंत्री बिजेंद्र पूनिया ने इस दौरे की तैयारी में खासी मेहनत की। वहीं ACS अभय कुमार, मुख्यमंत्री कार्यालय के संदेश नायक, और आईजीएनपी के अमरजीत सिंह का बेहतर समन्वय इस दौरे की सफलता की वजह बना। भाजपा के पारंपरिक क्षत्रपों से आगे निकलकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब अपनी 'आम आदमी के नेता' की छवि गढ़ते दिख रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery