Wednesday, August, 05,2026

लोकसभा की मंजूरी... सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे चार नए जज

नई दिल्ली: संसद में सोमवार को विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच सरकार ने अपने दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित करा लिए। लोकसभा ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी, जबकि राज्यसभा ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया। दोनों विधेयकों के पारित होने के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा और अंततः दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी संशोधन विधेयक पेश किया। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण इस पर चर्चा नहीं हो सकी और सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया।

इस संशोधन के लागू होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने
का मार्ग प्रशस्त होगा। इसी दौरान लोकसभा में भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 तथा बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 भी पेश कि ए गए।

उद्यमों के विकास को मिलेगी गति

उधर, राज्यसभा ने एमएसएमई विकास (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के बाद उसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि संशोधन का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को अधिक प्रोत्साहन देना और उनके विकास को गति देना है। विपक्ष की ओर से लाए गए सभी संशोधन भी सदन ने ध्वनिमत से खारिज कर दिए।

विपक्ष के हंगामे से संसद की कार्यवाही होती रही बाधित

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही बार-बार बाधित रही। विपक्षी सदस्यों ने अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सरकार से जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी की। लोकसभा में प्रश्नकाल और अन्य कार्यवाही प्रभावित हुई, जबकि राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने तख्तियां दिखाकर विरोध जताया। दोनों सदनों में कई बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी और अंततः लोकसभा तथा राज्यसभा की बैठकें दिनभर के लिए स्थगित कर दी गईं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery