Thursday, April, 02,2026

इंडिगो की घरेलू उड़ानें ₹950 इंटरनेशनल ₹10,000 तक महंगी

नई दिल्ली: देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने एक बार फिर अपने किराए में बढ़ोतरी की है। गुरुवार से लागू नई दरों के अनुसार, घरेलू उड़ानों पर अधिकतम 950 तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10,000 तक अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज जोड़ा गया है। नई कीमतें 2 अप्रैल रात 12:01 बजे से प्रभावी होंगी। यह 18 दिनों में दूसरी बार है जब एयरलाइन ने किराया बढ़ाया है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। नई दरों के तहत घरेलू उड़ानों में 0-500 किमी दूरी के लिए 275, 500-1000 किमी के लिए 400, 1000-1500 किमी के लिए 600, 1500-2000 किमी के लिए 800 और 2000 किमी से अधिक दूरी पर 950 तक का फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी दूरी और क्षेत्र के आधार पर 900 से 10,000 तक अतिरिक्त शुल्क तय किया गया है, जिससे यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery