Thursday, April, 02,2026

लंबे इंतजार के बाद बदले गए कलेक्टर, कई जूनियर अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी

जयपुर: जैसी की उम्मीद की जा रही थी वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ डीओपी ने मंगलवार को आधी रात के बाद आईएएस की 65 अफसरों की जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट पार्ट-3 में मुख्यतः जिलों में कलेक्टर्स की बड़े पैमाने पर अदला बदली की गई है। कलेक्टरों का बदलाव लंबे समय से ओवरड्यू हो गया था। आधा दर्जन विभागों के प्रमुख भी बदले गए हैं। सीएमओ में भी नए अधिकारी लगाए गए हैं। एसीएस अखिल अरोड़ा की टीम में सीएमओ में अब 7 आईएएस तैनात किए गए हैं। ऐसे में सीएमओ को पहली बार इतनी मजबूती मिली है। अभी भी कई पोस्ट को खाली छोड़ दिया गया है।

जयपुर में संदेश नायक के साथ कुल 25 जिलों में नए कलेक्टर लगाए गए हैं। इनमें जोधपुर में गौरव अग्रवाल, उदयपुर में आलोक रंजन, बीकानेर में निशांत जैन, पाली में रवीन्द्र गोस्वामी, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल और सीकर में आशीष मोदी की पोस्टिंग उल्लेखनीय है। कुल 13 कलेक्टर्स को फील्ड में से हटाया गया है। 7 के जिले बदलकर फिर से कलेक्टर बनाया गया है। जबकि 12 जिलों के कलेक्टर बदले ही नही गए हैं। इनमें 5 का कार्यकाल तो दो वर्ष से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि शिकायतों व विवादों में घिरे जाने के बावजूद 3 जिला कलेक्टरों को नहीं हटाया गया है।

राजन विशाल, नकाते शिव प्रसाद मदन और शिवांगी स्वर्णकार का बदलाव चौंकाने वाला है। 2008 बैच के सीनियर आईएएस राजन विशाल का इस सरकार में यह चौथा ट्रांसफर है। अभी 4 माह पूर्व ही वित्त सचिव (बजट) लगाया गया था। अब सचिवालय से बाहर जलजीवन मिशन के बिगड़े काम को सुधारने का जिम्मा उन्हें सौंपा गया है। यह बदलाव समझ से परे है। नकाते शिव प्रसाद
मदन ने आबकारी में चालू वित्तीय वर्ष में अच्छे रिजल्ट दिए थे। यदि उन्हें बदला ही जाना था, तो किसी बड़े जिले की कमान उन्हें सौंपी जा सकती थी। अलबत्ता संतोष की बात यह है कि नकाते की जगह निमित मेहता जैसे योग्य, कर्मठ, परिणामोन्मुख और सरकार के भरोसे के अफसर को आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रीको में एमडी का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। 2011 बैच की शिवांगी स्वर्णकार वहां सुचारू रूप से काम कर रही थीं। उन्हें क्यों
बदला गया और उनकी जगह उनसे तीन साल जूनियर बैच के सुरेश ओला को लगाना चर्चा का विषय बना है।

उद्योग, कृषि, सामाजिक न्याय, चिकित्सा शिक्षा, उद्यमिका और हाउसिंग बोर्ड के विभाग प्रमुख भी बदले गए हैं। उद्योग की कमान पहले ही 2014 के सुरेश ओला जैसे जूनियर आईएएस के हाथों में थी, अब उनसे भी एक बैच जूनियर 2015 बैच के आईएएस नीलाभसक्सेना को लगाया गया है। जबकि यहां सचिव लेवल के सीनियर आईएएस पूर्व में लगते रहे हैं। इसी प्रकार कृषि में भी 2014 बैच की अपेक्षाकृत जूनियर आईएएस चिनमयी गोपाल को बदलकर 2018 बैच के उनसे भी जूनियर आईएएस नरेश कुमार गोयल को लगाया गया है। प्रशासनिक जानकार हैरत में हैं कि इन बड़े विभागों की कमान जूनियर अफसरों को सौंपने का जोखिम डीओपी क्यों उठा रहा है। हाउसिंग बोर्ड में अरविंद कुमार पोसवाल को भेजा जाना डीओपी का अच्छा व संतोषजनक फैसला है। इस संस्थान को अरविंद जैसे ही कर्मठ, अनुभवी और महत्वपूर्ण व बड़े फैसले लेने वाले मुखिया की जरूरत थी।

उन्हें फील्ड में कलेक्टरी करने का लंबा अनुभव है। ओमप्रकाश कसेरा व्यूयूरोक्रेसी के चर्चित चेहरे हैं। विद्युत भवन और उससे पहले की पोस्टिंग में उनके फैसले चर्चा का विषय रहे हैं। बहरहाल, जयपुर नगर निगम में ऐसे ही मजबूत अफसर की जरूरत थी। एक बड़ा निगम बन जाने के बाद काम और जिम्मेदारियां जितनी बढ़ गई हैं, कसेरा अब इन्हें बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। बहरहाल, गौरव भी जेडीए में सचिव की बड़ी पोस्ट पर पहुंच गए हैं। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery