Thursday, April, 02,2026

संस्कार और शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभवः सीएम भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिस देश के बच्चे अपनी विरासत और सांस्कृतिक धरोहर को जानते हैं, उस देश के विकास को कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती। विद्यालय केवल शिक्षा देने के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और जिम्मेदारी की भावना का निर्माण भी करते हैं।

बुधवार को जयपुर के राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में नव निर्मित बहुउद्देशीय सभागार के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में विद्या का प्रकाश फैलाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षक हो बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। सीएम शर्मा ने कहा कि आदर्श विद्या मंदिर संस्थान केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि समाज में निस्वार्थ सेवा, सहयोग और करुणा की भावना का विस्तार करने वाला एक सशक्त मंच है। यहां शिक्षा के साथ संस्कारों और नैतिक मूल्यों पर विशेष बल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की अवधारणा के अनुसार सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने भामाशाहों का किया सम्मान

इससे पहले मुख्यमंत्री ने फीता काटकर सभागार का लोकार्पण किया और पट्टिका का अनावरण भी किया। उन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने
वाले छात्र-छात्राओं और भवन निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डी. प्रेमचंद बैरवा, विधायक गोपाल
शर्मा और बालमुकुदाचार्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक डॉ. रमेश अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी होती है। भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है और यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। शिक्षक बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं, जब एक शिक्षित और संस्कारित युवा समाज में आगे बढ़ता है तो वह केवल अपना ही नहीं, बल्कि पूरे देश का भविष्य उज्ज्वल बनाता है। उन्होंने कहा कि जब तक हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी नहीं पहुंचती, तब तक विकास अधूरा है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी तक सुलभ कराने के लिए निरंतर काम कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery