Tuesday, July, 14,2026

डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम दावे को ईरान ने नकारा

तेल अवीव/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति युद्धविराम चाहते हैं, हालांकि तेहरान ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए 'झूठा और निराधार' बताया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टुथ सोशल पर कहा कि उनके राष्ट्र को संबोधित करने से पहले ईरान की ओर से युद्धविराम के संकेत मिले हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी समझौते के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का 'खुला, सुरक्षित और बाधारहित' होना जरूरी है।

साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जब तक यह शर्त पूरी नहीं होती, तब तक अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा कि तेहरान ने किसी भी तरह के युद्धविराम का अनुरोध नहीं किया है। इसके अलावा इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड कोर ने बयान जारी कर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका 'पूरी तरह और निर्णायक नियंत्रण' है। ईरान ने बहरीन में अमेरिकी कंपनी अमेजन के वेब सर्विस डेटा सेंटर को निशाना बनाया, जिससे वहां आग लग गई। इससे पहले ईरान की ओर से माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, गूगल और मेटा सहित 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।

युद्ध में ब्रिटेन घसीटा नहीं जाएगा: स्टार्मर

ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने बुधवार को स्पष्ट किया है कि यूनाइटेड किंगडम को ईरान के खिलाफ युद्ध में घसीटा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कूटनीतिक समाधान पर जोर देगा और इस सप्ताह होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाटो संबंधी टिप्पणियों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया का तनाव वैश्विक असर डाल सकता है, लेकिन ब्रिटेन इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery