Tuesday, March, 10,2026

शांति और भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकताः जयशंकर

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर देते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा कि क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोकसभा और राज्यसभा में दिए अपने वक्तव्य में जयशंकर ने कहा कि भारत शांति का समर्थक है और सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करता है। उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया के सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के पक्ष में है। उन्होंने बताया कि सरकार क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और संघर्ष प्रभावित इलाकों से अब तक लगभग 67 हजार भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय का कल्याण और सुरक्षा, साथ ही ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार जैसे राष्ट्रीय हित सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

पीएम हालात पर रखे हुए हैं करीबी नजर

जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं और विभिन्न मंत्रालय समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के कई देशों के नेताओं से बातचीत भी की है, जिन्होंने भारतीय समुदाय की सुरक्षा का भरोसा दिया है। विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से भी बातचीत की है और आने वाले दिनों में उच्च स्तरीय संपर्क जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता के बीच सरकार ऊर्जा बाजार की स्थिति पर भी लगातार नजर रख रही है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और उन्हें ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery