Tuesday, December, 16,2025

वोट चोरी करने वालों को सत्ता से हटाना-संविधान बचाना होगा: खरगे

नई दिल्ली: कांग्रेस नेताओं ने कथित 'वोट चोरी' को लेकर रविवार को नई दिल्ली में रामलीला मैदान में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने यह आरोप दोहराया कि निर्वाचन आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड़ा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा तथा निर्वाचन आयोग पर कड़ा हमला बोला और कहा कि उनकी पार्टी सत्य के साथ खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी और 'आरएसएस की सरकार' को देश की सत्ता से हटाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रैली को संबोधित करते हुए कि 'वोट चोरी' करने वाले 'गद्दार' हैं और इन्हें सत्ता से हटाना होगा ताकि वोट के अधिकार और संविधान को बचाया जा सके। खरगे ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरएसएस और मनुस्मृति की विचारधारा पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को बचाना है, वोटों को सुरक्षित रखना है, संविधान को बचाना है तो लोगों को कांग्रेस एवं राहुल गांधी के साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है।

भाजपा के लोग गांधी, नेहरू-अंबेडकर के खिलाफ

खरगे ने दावा किया कि ये लोग (भाजपा के लोग) हमारे खिलाफ, गांधी जी, नेहरू जी और अंबेडकर जी के खिलाफ बात करते हैं, साथ ही वोट चोरी करते हैं। इन्हें सत्ता से हटाना होगा। उनका कहना था कि एक बार चुनाव हारने के बाद नरेन्द्र मोदी का नामोनिशान नहीं रहेगा, लेकिन चुनाव हारने के बाद कांग्रेस जिंदा है और लड़ती रहेगी।

मतपत्र से चुनाव हों तो भाजपा नहीं जीत सकतीः प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि यदि देश में सही चुनाव और मत पत्र से चुनाव करा लिए जाएं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत सकती। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास घट रहा है तथा सिर्फ निर्वाचन आयोग की बदौलत चुनाव जीता जा रहा है।

रैली 'घुसपैठियों' को बचाने की कोशिशः भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली से पहले रविवार को आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित कर रहा है, ताकि घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाए जाने से बचाया जा सके। भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने एवं बदनाम करने की अपनी कोशिश में सफल नहीं होगी, क्योंकि पूरी दुनिया जानती है कि भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कार्यक्रम से पहले कहा कि कांग्रेस यह रैली ऐसे समय में कर रही है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान चुनाव सुधारों पर हुई बहस में विपक्ष के कथित गढ़े हुए आरोपों का बिंदुवार खंडन करके उन्हें बेनकाब कर दिया है। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery