Tuesday, December, 16,2025

मुख्यमंत्री निवास पर 'जनसेवक' को बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, विभिन्न प्रदेशों के राज्यपालों व मुख्यमंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा कार्यकारिणी के सदस्यों ने शुभकामनाएं और बधाई संदेश प्रेषित किए। मुख्यमंत्री निवास पर हजारों की संख्या में आमजन ने जनसेवक मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं और युवाओं के सपनों को साकार किया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, गोवा के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा तथा अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री भजनलाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

केंद्रीय मंत्रियों में नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, प्रल्हाद जोशी, पंकज चौधरी, कीर्तिवर्धन सिंह, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, जी. किशन रेड्डी, अर्जुनराम मेघवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र सिंह, भागीरथ चौधरी तथा रवनीत सिंह बिट्टू सहित अन्य ने भी मुख्यमंत्री को बधाई संदेश भेजे। इसके अलावा राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, स्पीकर वासुदेव देवनानी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे एवं अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सीएम भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery