Tuesday, December, 16,2025

फर्स्ट इंडिया प्लस ने दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

जयपुर: राजस्थानी मिट्टी की खुशबू से ओत-प्रोत मनोरंजन, संस्कृति और सूचना का सशक्त संगम बने राजस्थान के पहले व्यापक क्षेत्रीय ओटीटी प्लेटफॉर्म 'फर्स्ट इंडिया प्लस' ने डिजिटल मीडिया क्षेत्र में अपनी सफल यात्रा के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन दो वर्षों में 'फर्स्ट इंडिया प्लस' ने न केवल दर्शकों का भरोसा जीता, बल्कि कंटेंट के स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इस दौरान सुपर सिंगर प्लस राजस्थान जैसे चर्चित और लोकप्रिय ऑरिजिनल प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका अलका याज्ञनिक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में जुड़ीं। इसके अलावा यूथ फेस्टिवल प्लस, बेल्स एंड बीट्स, रूट्स टू रागाज, क्विज प्लस और रसोई प्लस जैसे कार्यक्रमों ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, लोक प्रतिभा और युवा ऊर्जा को नए मंच और नए आयाम दिए।

मीडिया के पंचतत्व की अवधारणा हो रही साकार

फर्स्ट इंडिया प्लस के दर्शकों के लिए आने वाले समय में कई नए और इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन में यह प्लेटफॉर्म निरंतर विकसित हो रहा है और मीडिया के पंचतत्व की अवधारणा को साकार कर रहा है। मीडिया का पंचतत्व राजस्थान के प्रमुख समाचार चैनल फर्स्ट इंडिया न्यूज, राष्ट्रीय चैनल भारत 24, फर्स्ट इंडिया इंग्लिश अखबार, सच बेधड़क हिंदी दैनिक और प्रीमियम एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी एप को एक सूत्र में पिरोता है। यह एक 'फ्यूचर रेडी' मीडिया इकोसिस्टम है, जो दर्शकों को एक ही क्लिक पर खबर, संस्कृति और मनोरंजन से जोड़ता है। फर्स्ट इंडिया ग्रुप ने न केवल राजस्थान, बल्कि देशभर में मीडिया को देखने और समझने के नजरिए को नई दिशा देने का प्रयास किया है। फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी एप के जरिए दर्शक खबरों और मनोरंजन से हर वक्त, हर जगह जुड़े रह सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery