Tuesday, December, 16,2025

शाह-नड्डा ने नबीन को कुर्सी पर बैठाया... गूंजे 'जय श्रीराम' के नारे

नई दिल्ली: बिहार सरकार में मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन नबीन ने सोमवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें कुर्सी पर बैठाया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए और 'जय श्रीराम' के नारों से पार्टी मुख्यालय गूंज उठा। भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन के स्वागत के लिए वरिष्ठ नेता पहले से मौजूद थे। अमित शाह, जेपी नड्डा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी। नेताओं ने उम्मीद जताई कि नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

राजनाथ और जोशी से की मुलाकात

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नितिन नबीन ने वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की। इससे पहले, राष्ट्रीय पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नबीन ने पटना के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नई दिशा देंगे: नड्डा

जेपी नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन पार्टी की जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नई दिशा देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि नितिन नबीन भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठनात्मक विचारधारा को और अधिक मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और मजबूत होगा। शाह ने कहा कि नितिन नबीन मोदी सरकार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा को देश के हर कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery