Tuesday, May, 05,2026

'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' की जीत

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में भाजपा की चुनावी सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 'गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।' प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलायन पर रोक लगेगी। मोदी ने चुनाव परिणामों को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखाया है कि
वह 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को दिया, जिन्होंने वर्षों की मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया।

जनता अब विवाद नहीं, विकास चाहती है

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा या एनडीए की सरकार बनने से 'गंगोत्री से गंगासागर तक' राजनीतिक रूप से एक नई स्थिति बनी है। उन्होंने इसे देश के राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव का संकेत बताया। अपने संबोधन में मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि बंगाल में यह जीत उनके सपनों को साकार करने वाली है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए बड़ा योगदान दिया था और आज की सफलता उनके विचारों को आगे बढ़ाने वाली है। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि जनता अब विवाद नहीं, विकास चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल विभाजन की राजनीति करते रहे हैं, जबकि देश अब मिलकर आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत का मतदाता अब स्थिरता, विकास और विश्वास की राजनीति को प्राथमिकता दे रहा है।

पश्चिम बंगालः टीएमसी 81 पर सिमटी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस 81 सीटों पर सिमट गई है, जो उसके लिए बड़ा राजनीतिक झटका है। कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और दोनों को 2-2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। अन्य दल भी केवल 2 सीटों तक सीमित रहे। इन नतीजों के साथ राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है और भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।

असमः भाजपा की प्रचंड वापसी...

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटों पर जीत दर्ज कर लगातार सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस गठबंधन 21 सीटों पर सिमट गया। इन नतीजों से साफ है कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया।

एग्जिट पोल के हीरो बने वीके बजाज

पश्चिम बंगाल चुनाव में टुडेज चाणक्य के वीके बजाज 'मैन ऑफ द मैच' बनकर उभरे हैं। बीकानेर की माटी से जुड़े गुदड़ी के लाल बजाज ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 192+ सीटों का अनुमान दिया था, जो नतीजों के बेहद करीब साबित हुआ। परिणाम आते ही उनकी सटीक भविष्यवाणी चर्चा का केंद्र बन गई।

तमिलनाडुः TVK का धमाका...

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 107 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अन्नाद्रमुक गठबंधन 51 सीटों पर सिमट गया, जबकि डीएमके गठबंधन को 65 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। अन्य दलों ने 11 सीटें हासिल की हैं। इन नतीजों के साथ टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और सरकार गठन के लिए अहम स्थिति में पहुंच गई है। यह परिणाम तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

केरलम: UDF की प्रचंड वापसी

केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) 35 सीटों पर सिमट गया, जबकि एनडीए को 3 सीटें मिलीं। अन्य दल खाता भी नहीं खोल सके। इन नतीजों के साथ केरल में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन हुआ है और यूडीएफ करीब एक दशक बाद मजबूती से सरकार बनाने की स्थिति में आ गया है। यह परिणाम राज्य में बदलाव की स्पष्ट लहर और मतदाताओं के रुझान को दर्शाता है।

पुडुचेरी: NDA फिर सत्ता में

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 18 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। काग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर सिमट गया, जबकि अन्य दलों को भी 6 सीटें मिली। इन नतीजों के साथ पुडुचेरी में एनडीए सरकार की वापसी तब हो गई है। यह परिणाम दर्शाता है कि केंद्र के साथ तालमेल और स्थानीय नेतृत्व पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery