Tuesday, December, 16,2025

नितिन नबीन BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर एक अहम फैसला लेते हुए बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति रविवार को भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की और बताया कि नबीन को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कायस्थ समुदाय से आने वाले 45 वर्षीय नितिन नबीन को मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नबीन इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे युवा नेताओं में से एक हैं। वह बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और वर्तमान में राज्य के पथ निर्माण मंत्री हैं। नबीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और इससे पहले भी विभिन्न विभागों में मंत्री रह चुके हैं।

नड्डा फिलहाल बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

भाजपा ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, लेकिन जेपी नड्डा फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। नबीन के पास शासन, संगठन और जनसेवा का व्यापक अनुभव है। उनकी नियुक्ति को भाजपा की भविष्य की रणनीति और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा और राज्य प्रभारी के रूप में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

पीएम ने कहा... 'मेहनती और कर्मठ नेता'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक मेहनती, युवा और कर्मठ नेता बताया और कहा कि उनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि नबीन ने विधायक और मंत्री के रूप में बिहार में प्रभावशाली कार्य किया है और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नबीन की ऊर्जा और समर्पण से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery