Friday, December, 26,2025

सेना के जवानों को सोशल मीडिया इस्तेमाल की अनुमति

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने पांच साल बाद अपने सोशल मीडिया दिशा-निर्देशों में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए जवानों को सीमित शर्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। नई पॉलिसी के तहत अब सैन्यकर्मी इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार की यूजर-जनरेटेड कंटेंट गतिविधि पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। सेना सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य जवानों को डिजिटल सूचना युग से जोड़ना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना भी है कि कोई संवेदनशील या गोपनीय जानकारी अनजाने में सार्वजनिक न हो।

2020 में क्यों लगा था बैन

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में संवेदनशील जानकारियों के लीक होने और हनीट्रैप के कई मामलों के सामने आने के बाद सेना ने जवानों और अधिकारियों को 89 मोबाइल एप डिलीट करने के निर्देश दिए थे। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, जूम और पबजी जैसे लोकप्रिय एप शामिल थे। सेना सूत्रों का कहना है कि आज के दौर में सूचना और डिजिटल प्लेटफॉर्म से पूरी तरह कटे रहना व्यावहारिक नहीं है। जवानों को देश-दुनिया की गतिविधियों से अवगत रहना जरूरी है, लेकिन यह राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किए बिना होना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery