Friday, December, 26,2025

वीएचपी का बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली/ढाका: बांग्लादेश में 18 दिसंबर को हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) देशभर में सक्रिय है। मंगलवार सुबह दिल्ली में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। दिल्ली के अलावा, वीएचपी ने मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल और जम्मू में भी रैलियां निकाली। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दीपू चंद्र की हत्या धार्मिक तनाव और भड़काऊ बयान का बहाना बनाकर की गई। हालांकि शुरुआती जांच में यह बात साबित नहीं हुई है कि दीपू ने किसी धार्मिक टिप्पणी की थी। इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया। यह भारत और बांग्लादेश के बीच 10 दिनों में दूसरी बार राजनयिक तनाव को दर्शाता है। पहले 14 दिसंबर को शेख हसीना के कथित भड़काऊ बयानों के विरोध में उच्चायुक्त को तलब किया गया था।

बांग्लादेश को रूस की सख्त नसीहत

बांग्लादेश में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर ग्रिगोरिविच खोजिन ने भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव को लेकर ढाका को स्पष्ट संदेश दिया है। रूसी राजदूत ने कहा कि भारत के साथ तनाव को जल्द से जल्द कम करना क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि रूस इस स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है, क्योंकि इसका असर न केवल दोनों देशों बल्कि पूरे दक्षिण एशिया पर पड़ेगा। खोजिन ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव यदि बिना समाधान के आगे बढ़ता है, तो इसके नकारात्मक परिणाम होंगे। उन्होंने याद दिलाया कि 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता में भारत और रूस दोनों की अहम भूमिका रही है और तीनों देश ऐतिहासिक रूप से कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं।

चटगांव में हिंदू परिवारों पर हमला, घरों में आगजनी

बांग्लादेश के चटगांव जिले के पश्चिम सुल्तानपुर गांव में सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे हिंदू परिवारों के घरों में आगजनी की गई। आरोप है कि हमलावरों ने आग लगाने से पहले घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इस घटना में दो हिंदू परिवारों के सात कमरे जलकर खाक हो गए। ये घर दुबई में कार्यरत सुखा शिल और दिहाड़ी मजदूर अनिल शिल के थे। घटना के समय घरों में आठ लोग मौजूद थे। आग लगने पर बाहर निकलने का रास्ता बंद मिलने पर परिवारजनों ने बांस और टीन की दीवारें तोड़कर किसी तरह जान बचाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery