Friday, December, 26,2025

'खून-पसीने की कमाई का मजा ही अलग होता है'

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में सांसद खेल महोत्सव की तृतीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया। यह आयोजन चित्तौड़गढ़ सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं 1983 विश्व कप विजेता टीम के महानायक कपिल देव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, खून पसीने की कमाई का मजा ही अलग होता है। जब मेहनत ईमानदारी से की जाती है, तो उसका परिणाम भी अवश्य मिलता है। कपिल देव ने युवाओं को खेलों का आनंद लेते हुए कड़ी मेहनत करने और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की सीख दी।

कपिल देव ने कहा कि उनके समय में खिलाड़ियों को आज जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन वर्तमान में केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इससे भारत में खेलों का भविष्य उज्ज्वल दिखाई देता है और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं आगे आने का अवसर मिल रहा है। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, रस्साकशी, बास्केटबॉल, को
फुटबॉल, दौड़, क्रिकेट, कुश्ती सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिला।

ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच

सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्वस्थ व सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। यह आयोजन चित्तौड़गढ़ में खेल संस्कृति के सशक्त विस्तार का प्रतीक बनकर उभरा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery