Friday, December, 26,2025

मोड़ पर पलटी यात्रियों से भरी निजी बस

अजमेर: जिले के पुष्कर क्षेत्र के किशनपुरा मोड़ पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोविंदगढ़ से पुष्कर आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें मजदूर और स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे पेट्रोल पंप के पास हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुष्कर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। पुष्कर थाने के एएसआई छीतरमल वैष्णव ने बताया कि किशनपुरा मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। फिलहाल चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery