Monday, May, 04,2026

'दृष्टि' की उड़ान: भारत की नई नजर से नहीं बचेगा कोई कोना

नई दिल्ली: भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने एक बड़ी छलांग लगाते हुए स्टार्टअप गैलेक्सीआई का पहला सैटेलाइट 'दृष्टि' सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। करीब 190 किलोग्राम वजनी यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा प्राइवेट सैटेलाइट है, जिसे SpaceX के Falcon 9 रॉकेट के जरिए कैलिफोर्निया से अंतरिक्ष में भेजा गया। 'दृष्टि' की सबसे बड़ी खासियत इसकी अत्याधुनिक Opto-SAR तकनीक है, जो इसे दुनिया का पहला ऐसा सैटेलाइट बनाती है जो एक साथ ऑप्टिकल और सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) इमेजिंग कर सकता है। अब तक सैटेलाइट या तो ऑप्टिकल तस्वीरें लेते थे, जो साफ और समझने में आसान होती हैं या फिर SAR तकनीक का इस्तेमाल करते थे, जो बादलों, बारिश और अंधेरे में भी इमेजिंग कर सकती हैं। 'दृष्टि' इन दोनों क्षमताओं को एक साथ जोड़कर हर मौसम और हर समय सटीक तस्वीरें उपलब्ध कराएगा।

हर परिस्थिति में निगरानी, AI से मिलेगा सटीक डेटा

इस सैटेलाइट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऑनबोर्ड सिस्टम लगाया गया है, जो अंतरिक्ष में ही डेटा प्रोसेस कर उपयोगी जानकारी तैयार करता है। खराब मौसम में जब ऑप्टिकल इमेजिंग संभव नहीं होती, तब SAR डेटा को AI की मदद से ऑप्टिकल जैसी तस्वीरों में बदला जा सकेगा। इससे एक ही समय और एक ही स्थान की सटीक तस्वीर मिलना संभव होगा।

रक्षा से खेती तक कई क्षेत्रों में उपयोग

'दृष्टि' का इस्तेमाल रक्षा निगरानी, आपदा प्रबंधन, कृषि, समुद्री सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग जैसे अहम क्षेत्रों में किया जाएगा। यह सैटेलाइट ISRO के अर्थ ऑब्जर्वेशन मिशनों को भी मजबूती देगा और निगरानी क्षमता को नए स्तर पर ले जाएगा। 'दृष्टि' भारत के तेजी से उभरते निजी स्पेस सेक्टर की ताकत को दर्शाता है। इससे न केवल तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि भारत की स्थिति भी मजबूत होगी।

भारत के लिए क्यों खास है यह तकनीक

भारत जैसे देश में, जहां अक्सर बादल और मौसम की बाधाएं रहती हैं, यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित होगी। 'दृष्टि' को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ऑप्टिकल और SAR सेंसर एक ही समय पर एक ही लोकेशन की इमेज ले सकें, जो तकनीकी रूप से बड़ी चुनौती मानी जाती है।

'दृष्टि' नवाचार का नया अध्यायः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह 'दृष्टि' के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मोदी ने कहा कि यह मिशन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में बड़ी उपलब्धि है और देश के युवाओं के नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण के जुनून का प्रतीक है। उन्होंने गैलेक्सआई की टीम को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम बताया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery