Sunday, October, 05,2025

ऑपरेशन सिंदूर आतंक पर विजय का प्रतीकः मुर्मू

नई दिल्ली: देशभर में गुरुवार को दशहरा महोत्सव परंपरागत रूप से मनाया गया और बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। देश में कई जगह ये आयोजन बारिश के कारण बाधित भी हुए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बारिश के बीच लाल किले पर आयोजित दशहरा समारोह में भाग लिया और कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का
'ऑपरेशन सिंदूर' आतंकवाद के रावण पर एक निर्णायक विजय का प्रतीक है। लाल किले के माधवदास पार्क में 'रावण दहन' के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से धनुष-बाण चलाते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार हमेशा से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर विनम्रता और घृणा पर प्रेम की विजय का प्रतीक रहा है। कार्यक्रम धार्मिक रामलीला समिति ने आयोजित किया था।

बारिश के कारण पीएम मोदी व अमित शाह के कार्यक्रम रद्द

दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दशहरा महोत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द हो गया। पीएम मोदी पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में आईपी एक्सटेंशन रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा समारोह में भाग लेने आने वाले थे। मगर लगातार होती बारिश के चलते उनका दौरा रह हो गया। इधर, दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नेताजी सुभाष प्लेस पीतमपुरा स्थित श्री केशव रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल होने का कार्यक्रम भी रद्द हो गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery