Sunday, October, 05,2025

मोदी सरकार का किसानों, स्टूडेंट्स और केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा

नई दिल्ली: दिवाली और दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी, साथ ही कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। इसका लाभ 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इस वृद्धि से केंद्र सरकार के खजाने पर लगभग 10,084 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। इससे पहले मार्च में महंगाई भत्ते में केवल 25% की बढ़ोतरी हुई थी, जो पिछले 7 साल में सबसे कम थी। महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है और इसे ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर हर 6 महीने में अपडेट किया जाता है।

देश में खुलेंगे 57 नए केंद्रीय विद्यालय, 86,640 छात्रों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन नए विद्यालयों से 86,640 से अधिक छात्रों को शिक्षा का लाभ मिलेगा। इनमें से सात विद्यालय केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा और बाकी 50 राज्य सरकारों व केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्रायोजित होंगे। 20 विद्यालय ऐसे जिलों में खोले जाएंगे जहां पहले कोई केवी नहीं था, जबकि 14 आकांक्षी जिलों, 4 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों और 5 पूर्वोत्तर व पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूल खुलेंगे।

57 नए विद्यालयों पर 5,862.55 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें 2,585.52 करोड़ पूंजीगत व्यय और 3,277.03 करोड़ संचालन व्यय शामिल है। प्रत्येक स्कूल में औसतन 81 स्थायी पद होंगे, जिससे कुल 4,617 स्थायी नौकरियां सुजित होंगी। वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न पूरे भारत में मनाने का बुधवार को फैसला किया। संविधान सभा ने बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित 'वंदे मातरम्' को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया था।

मसूर, सरसों और चना पर भी बढ़ाया एमएसपी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फसल विपणन सत्र 2026- 27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6.59 प्रतिशत बढ़ाकर 2,585 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया। विपणन सत्र 2025- 26 में गेहूं का एमएसपी 2,425 रुपए प्रति क्विंटल था। इस बढ़ोतरी से किसानों को प्रति क्विंटल 160 रूपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री असिनों वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने छह स्वी फसलों के एमएसपी को मंजूरी दी है। कुसुम (सेफ्लावर) का एमएसपी 600 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,540 रुपए कर दिया गया, मसूर 300 रुपए बढ़ाकर 7,000 रुपए, रेपसीड और सरसों 250 रुपए बढ़ाकर 6,200 रुपए और चना 225 रुपए बढ़ाकर 5,875 रुपए कर दिया गया। जौ का एमएसपी 1,980 रुपए से बढ़ाकर 2,150 रुपए किया गया। वैष्णव ने कहा कि एमएसपी बढ़ाने का उद्देश्य किसानों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिक्षित करना और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना है। यह निर्णय केंद्रीय बजट 2018-19 में घोषित नीति के अनुरूप है, जिसमें अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर एमएसपी तय करने की बात कही गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery